लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने यूथ डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव बैंक पर लगायी पाबंदियों को वापस लिया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 23:28 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कोल्हापुर स्थित यूथ डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव बैंक लि. के ग्राहकों को राहत दी। आरबीआई ने सहकारी बैंक पर जनवरी 2019 से लगायी गयी पाबंदियों को वापस ले लिया।

केंद्रीय बैंक ने कोल्हापुर के सहकारी बैंक की खराब होती वित्तीय स्थिति को देखते हुए 5,000 रुपये तक की निकासी सीमा समेत कई पाबंदियां लगायी थी। शुरू में ये पाबंदियां पांच जनवरी, 2019 को छह महीने के लिये लगायी गयी थी। बाद में इसे समय-समय पर बढ़ाया गया।

आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘भारतीय रिजर्व बैंक स्थिति संतोषजनक पाये जाने के बाद लोगों के हित में पांच अप्रैल, 2021 से कोल्हापुर स्थित यूथ डेवलपमेंट को-अपरेटिव बैंक लि. को लेकर जारी सभी निर्देशों को वापस लेता है।’’

सहकारी बैंक पर जो अन्य पाबंदियां लगायी गयी थी, उसमें आरबीआई की मंजूरी बिना किसी कर्ज की मंजूरी या नवीनीकरण, किसी प्रकार का निवेश करने पर रोक आदि शामिल थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार