लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने बंधन बैंक पर से सभी तरह के प्रतिबंध हटाए

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:51 IST

रिजर्व बैंक ने सितंबर 2018 को ये प्रतिबंध बंधन बैंक पर लगाये थे। बैंक पर नई बैंक शाखा खोलने पर लगाये प्रतिबंध इस साल फरवरी में हटा लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने सोमवार को कहा कि पहले प्रवर्तकों की ऊंची शेयरधारिता के कारण उस पर लगाये गये प्रतिबंधों को रिजर्व बैंक ने पूरी तरह से वापस ले लिया है। रिजर्व बैंक ने करीब दो साल पहले बैंक पर ये प्रतिबंध लगाये थे।

मुंबई: निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने सोमवार को कहा कि पहले प्रवर्तकों की ऊंची शेयरधारिता के कारण उस पर लगाये गये प्रतिबंधों को रिजर्व बैंक ने पूरी तरह से वापस ले लिया है। रिजर्व बैंक ने करीब दो साल पहले बैंक पर ये प्रतिबंध लगाये थे। रिजर्व बैंक ने जो प्रतिबंध बैंक पर लगाये थे उनके तहत बैंक को अपने नेटवर्क विस्तार से पहले केन्द्रीय बैंक से मंजूरी लेने का कहा गया था। 

इसके साथ ही बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्र शेखर घोष के मानदेय का भी एक स्तर पर ही रोक दिया गया था। इस माह की शुरुआत में बैंक की प्रवर्तक कंपनी बंधन फाइनेंसियल होल्डिंग्स ने 1.4 अरब डालर यानी 10,500 करोड़ रुपये के शेयर छूट पर बेचे। इससे बंधन बैंक में उसकी शेयरधारिता 20 प्रतिशत से अधिक घटकर 40 प्रतिशत रह गई। 

यह केंद्रीय बैंक के नियमों को संतुष्ट करती है। रिजर्व बैंक ने सितंबर 2018 को ये प्रतिबंध बंधन बैंक पर लगाये थे। बैंक पर नई बैंक शाखा खोलने पर लगाये प्रतिबंध इस साल फरवरी में हटा लिया गया था। बंधन बैंक ने कहा है कि रिजर्व बैंक के 17 अगस्त 2020 के संदेश के साथ ही बैंक पर 19 सितंबर 2018 को लगाये गये सभी प्रतिबंध उठा लिये गये हैं। 

बैंक ने इससे पहले एचडीएफसी की कम मूल्य वाले आवास रिण देने वाली कंपनी गृह फाइनेंस का विलय किया था। इससे बैंक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से घटकर 60 प्रतिशत रह गई थी।  

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!