लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने विनिर्माण क्षेत्र पर तिमाही सर्वे शुरू किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:21 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने विनिर्माण क्षेत्र पर तिमाही सर्वेक्षण शुरू किया है। इस सर्वे में कुल ऑर्डर, माल भंडार और क्षमता उपयोग (ओबीआईसीयूएस) का पता लगाया जाता है। इस सर्वेक्षण के परिणाम का उपयोग मौद्रिक नीति तैयार करने में किया जाता है।

आरबीआई 2008 से तिमाही आधार पर विनिर्माण क्षेत्र के लिये ओबीआईसीयूएस कर रहा है।

सर्वे के 54वें दौर की शुरू की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इससे मौद्रिक नीति तैयार करने को लेकर महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध होती है।’’

सर्वे में जो सूचनाएं एकत्रित की जाएंगी, उसमें संबंधित तिमाही के दौरान प्राप्त नए आर्डर की संख्या, तिमाही की शुरुआत में लंबित आर्डर की संख्या, तैयार माल, कच्चा माल समेत कुल माल भंडार समेत अन्य जानकारी शामिल हैं।

इस तिमाही के दौरान चुनिंदा विनिर्माण कंपनियों से आरबीआई संपर्क करेगा। बाद में रिजर्व बैंक जनवरी-मार्च 2021 तिमाही से जुड़े परिणाम की जानकारी जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा