लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने एनबीएफसी के लिये लाभांश वितरण को लेकर दिशानिर्देश जारी किये

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:14 IST

Open in App

मुंबई, 24 जून भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के लाभांश वितरण को लेकर दिशानिर्देश जारी किये। इस पहल का मकसद लाभांश वितरण में पारदर्शिता और एकरूपता लाना है।

दिशानिर्देश 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष और उसके बाद के लाभ से लाभांश वितरण के लिये प्रभावी होगा। ये उन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर लागू होगा, जो आरबीआई के नियमन के दायरे में आती हैं।

लाभांश की घोषणा के लिए निर्धारित न्यूनतम आवश्यकताओं के अनुसार, संबंधित एनबीएफसी का शुद्ध एनपीए अनुपात पिछले तीन वर्षों में से प्रत्येक में 6 प्रतिशत से कम होना चाहिए। इसमें वह वित्त वर्ष भी शामिल है, जिसके लिए लाभांश की घोषणा प्रस्तावित है।

साथ ही, एनबीएफसी (एकल प्राथमिक डीलरों के अलावा) को पिछले तीन वित्त वर्षों में से प्रत्येक के लिए लागू नियामकीय पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। इसमें वित्त वर्ष भी शामिल है जिसके लिए लाभांश प्रस्तावित है।

दिशानिर्देश में एनबीएफसी के लिये लाभांश भुगतान को लेकर सीमा भी निर्धारित की गयी है।

इसके तहत एक अगर एनबीएफसी एक प्रमुख निवेश कंपनी है, तो अधिकतम लाभांश भुगतान अनुपात 60 प्रतिशत और अन्य एनबीएफसी के लिए 50 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि, उन एनबीएफसी के लिए कोई सीमा निर्दिष्ट नहीं है जो सार्वजनिक धन स्वीकार नहीं करती हैं और जिनका ग्राहकों से आमना-सामना नहीं होता।

आरबीआई ने कहा कि प्रस्तावित लाभांश में इक्विटी शेयरों पर लाभांश और टियर 1 पूंजी में शामिल किए जाने वाले अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयर दोनों शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'