लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने चारों डिप्टी गवर्नरों के बीच काम बांटा, मौद्रिक नीति विभाग पात्रा के पास बना रहेगा

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:25 IST

Open in App

मुंबई, तीन मई भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चारों डिप्टी गवर्नर के बीच विभागों बंटवारा कर दिया। इसके तहत नवनियुक्त डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर मुद्रा प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी और विदेशी विनिमय समेत आठ विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे। आरबीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, दिन में शंकर ने रिजर्व बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिये की गयी है। वह इससे पहले आरबीआई के कार्यकारी निदेशक थे।

डिप्टी गवर्नर पद पर शंकर की नियुक्ति के साथ केंद्रीय बैंक ने डिप्टी गवर्नरों के पोर्टफोलियो में फेरबदल किया है।

मौद्रिक नीति विभाग एम डी पात्रा के पास बना रहेगा।

शंकर बाह्य निवेश और परिचालन, सरकार तथा बैंक खातें, भुगतान और निपटान प्रणाली और आंतरिक कर्ज प्रबंधन के अलावा सूचना का अधिकार विभाग को भी देखेंगे।

डिप्टी गवर्नर एम के जैन को नौ विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें समन्वय विभाग, केंद्रीय प्रतिभूति प्रकोष्ठ, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण, निगरानी, मानव संसाधन प्रबंधन तथा राजभाषा विभाग शामिल हैं।

पात्रा कंपनी रणनीति और बजट विभाग, आर्थिक और नीति अनुसंधान विभाग, सांख्यिकी और सूचना प्रबंधन, जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन, वित्तीय बाजार परिचालन विभाग और वित्तीय स्थिरता इकाई समेत अन्य विभाग देखेंगे।

आरबीआई के अनुसार डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव को छह विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें नियमन विभाग, संचार विभाग, प्रवर्तन विभाग, निरीक्षण विभाग, कानूनी विभाग और जोखिम निगरानी विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

बी पी कानूनगो के एक साल के सेवा विस्तार के बाद दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के पश्चात शंकर को डिप्टी गवर्नर पद पर नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?