लाइव न्यूज़ :

पीरामल समूह को डीएचएफएल के अधिग्रहण के लिए आरबीआई की हरी झंडी

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी पीरामल समूह ने गुरुवार को कहा कि ऐसे संकेत मिले हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक ने ऋण संकट से जूझ रहे डीएचएफएल के लिए उसके समाधान प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसे कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) पहले ही मंजूरी दे चुकी है।

सीओसी ने पिरामल समूह की कंपनी पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की समाधान योजना को पिछले महीने मंजूरी दी थी।

पिरामल समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘हम समझते हैं कि आरबीआई ने पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस की डीएचएफएल समाधान योजना को मंजूरी दे दी है।’’

पिछले हफ्ते डीएचएफएल ने दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही दौरान 13,095.38 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा होने की बात बताई थी।

जुलाई 2019 में कंपनी पर बैंकों का 83,873 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें 10,083 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बकाया भारतीय स्टेट बैंक का है। मार्च 2020 में कंपनी की परिसम्पत्तियां 79,800 करोड़ रुपये थी। इसमें से 63 प्रतिशत एनपीए (अवरुद्ध) हो चुकी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल