लाइव न्यूज़ :

आरबीआई गवर्नर ने टीकाकरण के साथ कोविड-19 स्थिति में सुधार की उम्मीद जतायी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 23:14 IST

Open in App

मुंबई, दो मार्च भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने टीकाकरण के साथ कोविड-19 स्थिति में सुधार को लेकर उम्मीद जतायी। उन्होंने महामारी से निपटने के लिये किये गये प्रयासों को लेकर दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन (दक्षेस) के सभी केंद्रीय बैंकों की सराहना की।

दास सोमवार को डिजिटल तरीके से आयोजित दक्षेस वित्त गवर्नर समूह की 41वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे।

आरबीआई गवर्नर ने दक्षेस वित्त पहल के तहत हुई प्रगति पर चर्चा की अगुवाई की। इस मौके पर सालाना दक्षेस वित्त-ई न्यूजलेटर भी जारी किया गया।

आरबीआई ने कहा कि केंद्रीय बैंकों के गवर्नर इस बात से सहमत थे कि महामारी का उनकी अर्थव्यवस्थाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने वृद्धि को गति देने के लिये प्रौद्योगिकी के महत्व को स्वीकार किया।

इसके साथ, आरबीआई गवर्नर ने दक्षेस वित्त की अध्यक्षता मालदीव मौनेट्री ऑथेरिटी के गवर्नर को सौंपी। उनका कार्यकाल एक अप्रैल, 2021 से शुरू होगा। फिलहाल इसकी अध्यक्षता आरबीआई के पास है।

दास ने इस मौके पर दक्षेस वित्त पहल को लेकर प्रतिबद्धता जतायी।

दक्षेस वित्त केंद्रीय बैंक के गवर्नरों और वित्त सचिवों का समूह है। आरबीआई इसका मौजूदा चेयरमैन हैं। उसका कार्यकाल अक्टूबर 2019 से मार्च 2021 है।

दास ने दक्षेस वित्त गवर्नरों की संगोष्ठि का उद्घाटन करते हुए मंगलवार को केंद्रीय बैंक के अधिकारियों द्वारा खासकर डिजिटल मुद्रा, साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के प्रभावी, रचनात्मक और कुशल उपयोग के महत्व पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें