लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक गवर्नर ने निर्यात क्षेत्र को नीतिगत समर्थन की वकालत की

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:29 IST

Open in App

मुंबई, चार जून भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने वैश्विक व्यापार की स्थिति में सुधार के मद्देनजर निर्यात क्षेत्र को विस्तारित नीतिगत समर्थन की वकालत की है।

दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि बाहरी मांग परिस्थितियां मजबूत हो रही हैं और वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज तथा आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में टीकाकरण में तेजी से प्रगति से आगे ये और सुधरेंगी।

गवर्नर ने कहा, ‘‘अभी समय की जरूरत है कि निर्यात के लिए विस्तारित और लक्षित नीतिगत समर्थन दिया जाए। यह गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए और नीतिगत समर्थन के लिए उपयुक्त समय है।’’

दास ने कहा कि अनुकूल बाहरी परिस्थतियों की वजह से महामारी पूर्व के स्तर जैसी टिकाऊ सुधार की उम्मीद बन रही है।

उन्होंने कहा कि इस साल मार्च, अप्रैल और मई में देश का निर्यात बढ़ा है, जो क्षेत्र की क्षमता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि 2020-21 में देश का निर्यात मूल्य के हिसाब से 7.2 प्रतिशत घटा था।

इस साल मार्च में निर्यात 60 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 34.45 अरब डॉलर रहा है, जो मार्च, 2020 में 21.49 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?