लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने केवाईसी अद्यतन करने की समयसीमा 31 मार्च तक बढ़ायी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 16:15 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर व्याप्त अनिश्चितता के बीच बैंकों और अन्य विनियमित संस्थानों के लिये नियमित तौर पर केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) अद्यतन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक बढ़ा दी है।

इसके साथ ही आरबीआई ने वित्तीय संस्थानों को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अंत तक ग्राहकों के खिलाफ केवाईसी अद्यतन करने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने की सलाह भी दी है।

आरबीआई ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर अनिश्चितता को देखते हुए नियमित तौर पर केवाईसी अद्यतन करने और अनुपालन नहीं करने पर संबंधित खाते से लेन-देन पर पाबंदियों को लेकर मई में जारी परिपत्र की अवधि 31 मार्च, 2022 तक बढ़ायी जा रही है...।’’

इससे पहले, आरबीआई ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए विनियमित इकाइयों के लिये केवाईसी अद्यतन करने की अंतिम तिथि दिसंबर अंत तक बढ़ाई थी।

आरबीआई ने मई में विनियमित संस्थानों को दिसंबर-अंत तक केवाईसी अद्यतन करने के मानदंडों का अनुपालन नहीं करने पर ग्राहकों के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी