लाइव न्यूज़ :

RBI के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने दिया इस्‍तीफा, अभी छह महीने बाकी था कार्यकाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2019 09:15 IST

विरल आचार्य को जनवरी 2017 में केंद्रीय बैंक में शामिल किया गया था। वह आरबीआई के सबसे युवा डिप्टी गवर्नर रहे।

Open in App

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के छह महीने शेष रहते ही इस्तीफा दे दिया है। विरल आचार्य को जनवरी 2017 में केंद्रीय बैंक में शामिल किया गया था। वह आरबीआई के सबसे युवा डिप्टी गवर्नर रहे। बताया जा रहा है कि विरल आचार्य अब न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में सीवी स्टार प्रोफेसर ऑफ इकोनॉमिक्स के तौर पर पढ़ाएंगे।

आचार्य ने 1995 में आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग की। साथ ही साथ उन्होंने 2001 में एनवाईयू-स्टर्न से वित्त में पीएचडी पूरी की। स्टर्न में शामिल होने से पहले, वह लंदन बिजनेस स्कूल (2001-2008) में थे, कोलर इंस्टीट्यूट के शैक्षणिक निदेशक एलबीएस में निजी इक्विटी (2007–09) और बैंक ऑफ इंग्लैंड (समर 2008) में एक वरिष्ठ ह्यूबलन-नॉर्मल रिसर्च फेलो थे। सितंबर 2008 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से जुड़ने वाले आचार्य अब अर्थशास्त्र के सीवी स्टार प्रोफेसर हैं।आपको बता दें कि बीते साल दिसंबर में आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। इसके बाद तात्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मोदी सरकार को आरबीआई से कोई दिक्कत नहीं होती...जो भी समस्या थी वो जल्द खत्म हो जाती...लेकिन फिर भी उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा था कि आरबीआई की नीतियों को आर्थिक नीतियों के अनुरूप भी बनाये जाने की जरूरत है। हालांकि वह सरकार और रिजर्व बैंक के बीच मतभेद की बात स्वीकारी कर चुके थे। जेटली ने कहा था कि दो-तीन मुद्दे हैं जहां रिजर्व बैंक के साथ मतभेद है। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत