लाइव न्यूज़ :

RBI गवर्नर ने लोगों कि चिंताओं को किया दूर, कहा- बैंक मजबूत, लोग घबराकर बैंकों से पैसा नहीं निकाले

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:18 IST

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जमाकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे घबराकर बैंकों से पैसा नहीं निकाले।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को जमाकर्ताओं की चिंताओं को दूर किया।आईबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि देश की बैंक प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है।

मुंबई। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को जमाकर्ताओं की चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि देश की बैंक प्रणाली पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि बैंक के शेयर भाव में कमी को जमा की सुरक्षा से जोड़ना गलत धारणा पर आधारित है।

यस बैंक संकट और कोरोना वायरस महामारी के बाद बैंकों के शेयरों की कीमतें के नीचे आने के बाद दास ने यह बात कही। उन्होंने जमाकर्ताओं से यह भी आग्रह किया कि वे घबराकर बैंकों से पैसा नहीं निकाले।

दास ने कहा, ‘‘मैं इस बात को दोहराता हूं कि भारतीय बैंक प्रणाली सुरक्षित और मजबूत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हाल में कोरोना वायरस को लेकर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आया है। इससे बैंकों के शेयरों के भाव पर भी असर पड़ा है। इसके कारण कुछ लोगों ने घबराकर निजी बैंकों से जमा निकासी की है। शेयर की कीमत से जमा की सुरक्षा को जोड़ना गलत धारणा पर आधारित है।’’

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘निजी क्षेत्र के बैंकों समेत वाणिज्यिक बैंकों के जमाकर्ताओं को अपनी जमा राशि को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।’’ दास ने कहा, ‘‘इसीलिए मैं निजी बैंकों में खाता रखने वाले लोगों और सार्वजनिक प्राधिकरणों से आग्रह करता हूं कि वे घबराकर अपना पैसा वापस नहीं निकाले।’’

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों ने सभी विभागों से निजी क्षेत्र के बैंकों से पैसा निकालने को कहा है। आरबीआई के ऐसा नहीं करने को लेकर पत्र भेजने के बावजूद पैसा हटाने के आदेश दिए गये। यस बैंक पर रोक लगने से पहले वहां से बड़ी मात्रा में पैसे निकाले गए, लेकिन 18 मार्च को पाबंदी हटने के बाद से स्थिति सामान्य है।

टॅग्स :शक्तिकांत दासभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)यस बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम