लाइव न्यूज़ :

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक की आईटी अवसंरचना की जांच के लिए बाहरी फर्म को नियुक्त किया

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने उसकी आईटी अवसंरचना का ऑडिट करने के लिए एक बाहरी फर्म को नियुक्त किया है।

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक में पिछले दो वर्षों के दौरान कई बार सेवा बाधाएं आने के बाद यह फैसला किया गया।

एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि आरबीआई ने बैंकिंग नियामक कानून 1949 की धारा 30 (1-बी) के तहत बैंक की संपूर्ण आईटी अवसंरचना का विशेष लेखा परीक्षा करने के लिए एक बाहरी पेशेवर आईटी फर्म को नियुक्त किया है, जिसकी लागत बैंक वहन करेगा।

पिछले महीने एचडीएफसी बैंक ने आरबीआई को बार-बार होने वाले सेवा व्यवधान का समाधान करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना सौंपी थी। इस कार्ययोजना में बैंक ने कहा था कि वह तीन महीनों में अपने आईटी ढांचे को सुधार लेगा।

एचडीएफसी बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरबीआई को दी गई कार्ययोजना पर प्रगति हो रही है और बैंक ने इसे सकारात्मक रूप में लिया है, क्योंकि इससे मानकों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने विश्लेषकों की एक बैठक में कहा कि कार्ययोजना को लागू होने में 10-12 सप्ताह लगेंगे, और आगे की समयसीमा आरबीआई के निरीक्षण पर निर्भर करेगी तथा संतुष्ट होने पर नियामक प्रतिबंध हटा देगा।

आरबीआई ने दिसंबर में एचडीएफसी बैंक को अस्थाई रूप से नई डिजिटल पहल शुरू करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?