RBI ने दी Paytm को हरी झंडी, खोल सकेंगे नये अकाउंट
By मेघना वर्मा | Updated: January 1, 2019 13:12 IST2019-01-01T13:12:03+5:302019-01-01T13:12:03+5:30
बता दें आरबीआई को अपनी जांच में पेटीएम की पेमेंट में और ग्राहक सेवा की केवाईसी में गड़बड़ी पकड़ी थी।

RBI ने दी Paytm को हरी झंडी, खोल सकेंगे नये अकाउंट
रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक में नए अकाउंट खोलने की अनुमती दे दी है। आपको बता दें पेटीएम पर रोक नो योर कस्टमर नियमों के उल्लंघन के बाद लगाया गया था। मगर अब इसपर से रोक हटा दी गई है। पेटीएम पर अब अपने पेमेंट बैंक और ई-वॉलेट के लिए अकाउंट खोला जा सकता है। इसके लिए केवाईसी के नियमों का पालन करना होगा।
बता दें आरबीआई को अपनी जांच में पेटीएम की पेमेंट में और ग्राहक सेवा की केवाईसी में गड़बड़ी पकड़ी थी। मगर ऑडिट करन के बाद फिर से इसकी अनुमती मिल गई है। मगर पिछले छह महीनों के बाद से किसी भी नए ग्राहक को जोड़ने पर रोक लगा थी।
आरबीआई ने कहा था कि पेटीएम बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कोई बैंकर ही रह सकता है। इससे पहले इस पद पर रेनू सत्ती थी जो उससे पहले मदर डेयरी और मैनपावर सर्विस के मानव संसाधन विभाग की कर्मचारी थीं। अब उन्होंने पेटीएम बैंक के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।