लाइव न्यूज़ :

कच्चा जूट उपलब्ध नहीं, प. बंगाल में कई जूट मिलों ने काम रोका

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:39 IST

Open in App

कोलकाता, 29 दिसंबर देश के सबसे बड़े जूट उत्पादक राज्य पश्चिम बंगाल की कई जूट मिलें तय कीमत पर कच्चे जूट की खरीद में नाकाम रहने के बाद उत्पादन बंद करने लगी हैं।

जूट उद्योग के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कम-से-कम 10 जूट मिलें उत्पादन बंद कर चुकी हैं जिससे 15,000-20,000 कामगार प्रभावित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में कई और मिलों के बंद होने के हालात बनते दिख रहे हैं।

हावड़ा स्थित हनुमान जूट मिल का संचालन करने वाली फर्म टेपकॉन इंटरनेशनल इंडिया लिमिटेड ने कच्चे जूट की उपलब्धता नहीं होने से अस्थायी तौर पर काम रोकने का नोटिस जारी किया है। इस तरह कई अन्य मिलें भी अस्थायी तौर पर काम बंद कर चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कच्चे जूट की पर्याप्त खरीद नहीं होने से जूट बोरों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इससे आने वाले समय में अनाज भंडारण के लिए इ्स्तेमाल होने वाले जूट-निर्मित बोरों की कमी हो सकती है।

घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप कच्चे जूट का भाव बढ़ाकर 7,200 रुपये प्रति क्विंटल करने के जूट मिलों के सुझाव को सरकार ने खारिज कर दिया था। केंद्र सरकार ने कच्चे जूट का भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल पर ही बनाए रखने का फैसला किया था।

जूट मिल मालिकों का कहना है कि जूट उत्पादक इस भाव पर जूट पैदा नहीं करना चाहते हैं जिससे आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम