लाइव न्यूज़ :

रतन टाटा ने वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग के लिए स्टार्टअप गुडफेलोज में किया निवेश, जानिए इसके बारे में

By भाषा | Updated: August 16, 2022 15:09 IST

कंपनी के संस्थापक शांतनु नायडू ने कहा कि कंपनी वित्तीय राजधानी में अपने बीटा चरण में पिछले छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है...

Open in App
ठळक मुद्देरतन टाटा ने वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की।इस नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है।कॉर्नेल विश्वविद्यालय से शिक्षित 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं।

मुंबईः उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की। हालांकि, निवेश की राशि के बारे में नहीं बताया गया। टाटा समूह से सेवानिवृत्त होने के बाद से रतन टाटा स्टार्टअप के सक्रिय समर्थक रहे हैं। इस नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है।

कॉर्नेल विश्वविद्यालय से शिक्षित 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं। 84 वर्षीय टाटा ने नायडू के विचार की सराहना करते हुए कहा कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन नहीं करता।

उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छे स्वभाव वाला साथी प्राप्त करना भी एक चुनौती है। नायडू ने टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में पांच करोड़ बुजुर्ग हैं, जो अकेले हैं।

जानिए इस स्टार्टअप के बारे में

स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में 'काम' करने के लिए युवा स्नातकों को काम पर रखता है। कंपनी वित्तीय राजधानी में अपने बीटा चरण में पिछले छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है और आगे पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में सेवाएं देने की योजना बना रही है। नायडू ने कहा कि वह पूरे देश में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन वह गुणवत्ता से समझौता किए बिना धीमी गति से आगे बढ़ना पसंद करेंगे। 

टॅग्स :रतन टाटामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो