रैपिडो ने तिपहिया ऑटो सेवा का 11 और शहरों में विस्तार किया

By भाषा | Updated: December 17, 2020 21:23 IST2020-12-17T21:23:45+5:302020-12-17T21:23:45+5:30

Rapido expands three-wheeler auto service to 11 more cities | रैपिडो ने तिपहिया ऑटो सेवा का 11 और शहरों में विस्तार किया

रैपिडो ने तिपहिया ऑटो सेवा का 11 और शहरों में विस्तार किया

मुंबई, 17 दिसंबर यात्रा सेवाएं मुहैया कराने वाला ऐप रैपिडो ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी तिपहिया ऑटो-रिक्शा सेवाओं का 11 और शहरों में विस्तार कर रहा है। फिलहाल ये सेवाएं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पांच राज्यों में फैली हुई है।

कंपनी इस समय ऑटो रिक्शा और बाइक राइड साझेदारी खंड में सेवाएं देती है और वह अगले छह महीनों में पांच लाख ऑटो चालकों को जोड़ेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 11 नए शहरों को जोड़ने के साथ ही रैपिडो ऑटो सेवा अब 10 राज्यों के 14 प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी।रैपिडों के संह संस्थापक अरविंद सन्का ने कहा कि कोविड19 के इस दौर में भीड़ भाड़ वाली सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं के मुकाबले सुरक्षित साधनों की मांग बढ. रही है। इनमें लोग सबसे ज्यादा आटो में आना जाना पसंद कर रहे हैं।

एनसीआर के अलावा यह सेवा राजस्थान , गुजरात , उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में शुरू की जा रही है। इसमें जीपीएस प्रौद्योगिकी लगायी गयी है।

कंपनी का कहना है कि वह छह महीने में पांच लाख से अधिक आटो चालाकों को माबाइल ऐप से अपने साथ जोड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rapido expands three-wheeler auto service to 11 more cities

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे