लाइव न्यूज़ :

तीव्र आर्थिक वृद्धि, रोजगार सृजन के लिये संरचनात्मक सुधार जरूरी: किताब

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारत को पुन: आर्थिक वृद्धि के रास्ते में लाने और रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिये संरचनात्मक सुधारों की ओर कदम बढ़ाना जरूरी है। यह बात एक नयी पुस्तक ‘टर्न एराउंड इंडिया: 2020-सर्माउंटिंग पास्ट लेगैसी’ में कही गयी है।

इसमें भारत को एक गतिशील अर्थव्यवस्था में तब्दील करने के उपायों को रेखांकित किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर लिखी गयी इस किताब के लिये लेखक आर पी गुप्ता को बधाई दी है।

पुस्तक का विमोचन सांसद और रक्षा मामलों की संसद की सथायी समिति के चेयरमैन जुएल ओराम ने मंगलवार की रात किया। इसमें नये रोजगार सृजित करने और सार्वजनिक आय बढ़ाने को लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने के विकल्प सुझाये गये हैं। साथ ही कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न संकट से पार पाने के लिये संरचनात्मक सुधारों की बात कही गयी है।

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम)मंत्री गडकरी ने अपने संदेश में कहा है, ‘‘मैं शानदार किताब के विमोचन के मौके पर श्री गुप्ता को बाधाई देता हूं। उन्होंने एक उद्यमी के रूप में अपने चार दश्क के अनुभव को पुस्तक के रूप में उकेरा है। व्यक्तिगत अंतर्दृष्टि से परिपूर्ण, यह भारतीय अर्थव्यवस्था के बदलते स्वरूप को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करती है।’’

पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पुस्तक का विमोचन गडकरी को करना था।

हिमालय पब्लिशिंग हाउस से प्रकाशित ‘टर्न एराउंड इंडिया:2020’ के जरिये गुप्ता ने अपने अनुभवों को उकेरा है। इसमें भारत के आर्थिक इतिहास को बताया गया है जो देश की ताकत और कमजोरियों को पहचान करने में सक्षम है और इसके आधार पर सुधारात्मक कदम उठाये जा सकते हैं।

इसमें सामाजिक-राजनीतिक पहलुओं को कलमबद्ध किया गया जो अंतत: नीति और नियमन को प्रभावित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?