लाइव न्यूज़ :

राणे ने सेवा क्षेत्र के लिए ऋण संबद्ध पूंजीगत सब्सिडी योजना का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को सेवा क्षेत्र के लिए विशेष ऋण संबद्ध पूंजीगत सब्सिडी योजना की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘यह योजना सेवा क्षेत्र में उद्यमों की प्रौद्योगिकी से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। इसमें प्रौद्योगिकी उन्नयन पर किसी क्षेत्र-विशेष अंकुश के बिना अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एमएसई को संस्थागत ऋण के माध्यम से संयंत्र और मशीनरी और सेवा उपकरणों की खरीद के लिए 25 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।’’

सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम मंत्री राणे ने गुवाहाटी में इस योजना की शुरुआत की।

बयान में कहा गया है कि राणे ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के अनुसूचित जाति/जनजाति के उद्यमियों को सम्मानित भी किया और युवाओं से नौकरी चाहने वालों की जगह नौकरी देने वाला बनने को उद्यमिता को अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि उन्हें सफल उद्यमी बनाने में सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उपक्रम (एमएसएमई) मंत्रालय कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?