लाइव न्यूज़ :

राम चरण को अजरबैजान से मिला 70 करोड़ डॉलर का ऑर्डर

By भाषा | Updated: December 30, 2021 23:05 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर चेन्नई की प्रौद्योगिकी कंपनी राम चरण को अवशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की आपूर्ति के लिए अजरबैजान की एक कंपनी से 70 करोड़ डॉलर का एक ऑर्डर मिला है।

राम चरण ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि अजरबैजान की कंपनी काफ्कांस फिनांज से उसे अवशिष्ट प्रबंधन इकाइयों की स्थापना एवं मशीनरी मुहैया कराने का ऑर्डर मिला है। इन इकाइयों से 200 मेगावाट बिजली पैदा होने की उम्मीद है।

भारतीय कंपनी दिसंबर 2022 से इस सौदे के तहत आपूर्ति शुरू करेगी। यह औद्योगिक इकाइयां अजरबैजान की राजधानी बाकू में स्थापित की जाएंगी।

राम चरण इन इकाइयों की स्थापना, परिचालन एवं स्थानांतरण करेगी और अवशिष्ट पदार्थों के इस्तेमाल से 200 मेगावाट तक बिजली पैदा होगी।

भारतीय कंपनी ने दिसंबर की शुरुआत में अफ्रीकी देश घाना के साथ 2.2 अरब डॉलर का सौदा होने की भी घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट