लाइव न्यूज़ :

राजीव कुमार मिश्रा को पीटीसी इंडिया के सीएमडी का प्रभार मिला

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर पीटीसी इंडिया ने कहा है कि राजीव कुमार मिश्रा को कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का प्रभार दिया गया है। उनकी नियुक्ति शनिवार से प्रभावी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘दीपक अमिताभ के कार्यमुक्त होने के बाद राजीब कुमार मिश्रा, निदेशक (विपणन और व्यवसाय विकास) छह नवंबर, 2021 से पीटीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का उत्तरदायित्व ग्रहण करेंगे।’’

कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में शेयर बाजार को बताया कि पीटीसी इंडिया के बोर्ड ने एक नवंबर को हुई अपनी बैठक में फैसला किया कि जब तक नियमित सीएमडी / एमडी की नियुक्ति नहीं हो जाती, मिश्रा छह नवंबर से सीएमडी का पदभार संभालेंगे।

मिश्रा एनआईटी, दुर्गापुर के पूर्व छात्र हैं, और नोराड फैलोशिप के तहत एनटीएनयू, नॉर्वे से स्नातकोत्तर और एएमयू से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी हैं। मिश्रा को वर्ष 2008 में टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन द्वारा विजिटिंग स्कॉलर का दर्जा दिया गया था। उन्हें पीटीसी में शामिल होने से पहले एनटीपीसी और पावरग्रिड जैसी बिजली क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में काम करने का 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें