लाइव न्यूज़ :

राजीव रंजन झा ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के निदेशक का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजीव रंजन झा ने निदेशक (परियोजना) का कार्यभार संभाल लिया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि झा इससे पहले पीएफसी में परियोजना विभाग के कार्यकारी निदेशक रूप में काम कर रहे थे।

उनके पास अक्षय ऊर्जा ऋण पोर्टफोलियो संभालने तथा परियोजना मूल्यांकन (विशेषकर स्वतंत्र निजी बिजली परियोजनाओं के लिए) के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है।

कंपनी ने बताया कि झा अपनी नयी जिम्मेदारी के तहत व्यापार के नए विकल्पों को लेकर रणनीतियों को तैयार और लागू करने पर काम करेंगे। वह कंपनी के वित्त पोषण वाली परियोजनाओं पर भी नजर रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम