लाइव न्यूज़ :

रजत बनर्जी इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन के नये चेयरमैन बने

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर एमवे इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के उपाध्यक्ष रजत बनर्जी ने सीधे ग्राहकों को सामान बेचने वाली कंपनियों के शीर्ष निकाय आईडीएसए के चेयरमैन का पदभार संभाल लिया है।

प्रत्यक्ष बिक्री उद्योग के लिये स्वायत्त, स्व-नियामकीय निकाय आईडीएसए (इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, ‘‘इंडियन डायरेक्ट सेलिंग एसोसएिशन की 25वीं सालाना आम बैठक में बनर्जी को चेयरमैन चुना गया और उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।’’

उन्होंने हर्बलाइफ न्यूट्रिशन की निदेशक (नियामक एवं सरकारी मामले) रिनी सान्याल का स्थान लिया जिनका दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। बनर्जी का कार्यकाल 2023 तक होगा।

आईडीएसए ग्राहकों को प्रत्यक्ष रूप से सामान बेचने वाले उद्योग के लिए एक स्वायत्त, स्व-नियामकीय निकाय है।

बयान के अनुसार ओरिफ्लेम इंडिया के कंपनी मामलों के निदेशक विवेक कटोच को उपाध्यक्ष चुना गया है।

बनर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘...डायरेक्ट सेलिंग देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पैठ बनाने, लोगों को आजीविका प्रदान करने और बिक्री की कला में कुशल बनाने में मददगार रही है। हमने देशभर में डायरेक्ट सेलिंग-लोगों के व्यवसाय- को आगे बढ़ाने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?