लाइव न्यूज़ :

राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक में राजस्थान दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:20 IST

Open in App

जयपुर, 27 अक्टूबर केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में राजस्थान दूसरे स्थान पर है। सूची में कर्नाटक पहले स्थान पर है।

राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक डॉ0 सुबोध अग्रवाल ने एक बयान में बताया कि राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 के लिये भारत सरकार द्वारा देश के समस्त राज्यों को चार श्रेणियों मे बांटा गया था। राज्य ने 61 अंक दर्ज किये हैं।

राजस्थान ने इस वर्ष ऊर्जा दक्षता के मामले में अधिकतम सुधार करके कर्नाटक के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय एवं बीईई द्वारा जारी राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 में राजस्थान राज्य ने ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किये गये कार्यो के आधार पर देश में सर्वोच्च श्रेणी ‘फ्रंट रनर’ में स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा ऊर्जा सरंक्षण के क्षेत्र में किये गये विशेष प्रयासों के परिणामस्वरूप राजस्थान राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2020 मे ‘फ्रंट रनर’ घोषित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?