लाइव न्यूज़ :

स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:33 IST

Open in App

जयपुर, 17 मई स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केन्द्र सरकार की 36 राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों की ‘ऑनलाइन’ रैंकिंग में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा जारी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में राजस्थान दूसरे स्थान पर है। वहीं 100 शहरों की रैंकिंग में उदयपुर 8वें, कोटा 11वें, अजमेर 29वें एवं जयपुर 36 वें स्थान पर है।

स्मार्ट सिटी क्रियान्वयन के संबंध में केंद्र की रैंकिंग आधार मुख्यतः परियोजना का क्रियान्वयन, प्रगतिरत कार्य एवं निविदाधीन कार्य, प्राप्त फंड का उपयोग व केंद्र को समय-समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना है।

नगरीय विकास आवासन स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन में राजस्थान के 4 शहरों जयपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा को शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के चार शहरों को अब तक कुल प्राप्त राशि 1,845 करोड़ रुपये में से 1563 करोड़ रुपये का व्यय विभिन्न परियोजना में किया गया। प्रदेश के चार शहरों में 3965 करोड़ रुपये की परियोजना राशि में से 448 करोड़ रुपये के 138 कार्य पूर्ण तथा 2772 करोड़ रुपये के 178 काम प्रगतिरत व 145 करोड़ रुपये के 17 कार्य प्रक्रियाधीन है।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत जन अपेक्षाओं के अनुरूप जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श एवं स्मार्ट सिटी की दिशा निर्देशों के आधार पर जयपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा शहरों में जनोपयोगी के नए कार्यो को सम्मिलित किया गया है।

कार्यो के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सीपीएम-पीईआरटी आधारित कार्य योजना बनायी गयी तथा प्रभावी निगरानी की गयी। कार्यों की निरंतर एवं नियमित समीक्षा के चलते कोरोना काल के दौरान भी विकास गति को बनाये रखा जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?