लाइव न्यूज़ :

राजस्थान को आठ दिनों में मिली कोयले की 166 रैक, सूरतगढ़ संयंत्र की एक और इकाई से उत्पादन शुरू

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:12 IST

Open in App

जयपुर, 16 अक्टूबर राजस्थान को बीते आठ दिनों में कोयले की 166 रैक भेजी गई हैं जबकि सूरतगढ़ तापीय बिजलीघर की एक और इकाई ने को फिर से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को जहां बिजली कमी के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी बिजली की कटौती नहीं करनी पड़ी वहीं सूरतगढ़ में एक और इकाई में फिर से उत्पादन शुरू हो गया है।

अग्रवाल ने बताया कि राज्य में कोयला की आपूर्ति में कमी और बिजली संकट के बीच राज्य सरकार के प्रयासों से लगातार स्थिति में सुधार आया है और 6 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक राज्य में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों एनसीएल और एसईसीएल से जहां 65 रैक कोयला की डिस्पैच होकर मिलीं वहीं राज्य सरकार की कंपनी पीकेसीएल से कोयले की 101 रैक डिस्पैच हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उच्चस्तरीय पहल और समग्र प्रयासों से यह संभव हो पाया है।

अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बंद तापीय इकाइयों में भी प्राथमिकता से उत्पादन फिर शुरू किया जा रहा है और पिछले आठ दिनों में चार इकाइयों में करीब 1700 मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सूरतगढ में 250 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता की इकाई में उत्पादन शुरू हो गया हैं वहीं इससे पहले कालीसिंध तापीय में 600 मेगावाट, कोटा तापीय विद्युत गृह में 195 और सूरतगढ़ तानीय विद्युत गृह में यूनिट 6 में 660 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?