लाइव न्यूज़ :

देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित कर सकता है राजस्थालन: गहलोत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:49 IST

Open in App

जयपुर, 23 दिसंबर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित करने की हर क्षमता मौजूद है जरूरत है तो बस अनुकूल माहौल तैयार करने की।

गहलोत राज्य् में निवेशकों की सुविधा के लिए लाई गई 'वन स्टाप शाप' प्रणाली, दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) तथा उद्योग से जुड़े विषयों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सौर व पवन ऊर्जा उत्पादन की अपार क्षमता, कुषल मानवीय संसाधन, विस्तृत लैंड बैंक, मुफीद भौगोलिक स्थिति, बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ निवेशकों के हित में तैयार की गई नीतियां और फैसले ऐसे मजबूत पक्ष हैं जिनकी ‘ब्रांडिंग’ कर बड़ी संख्या में उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निवेश लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पर्यटन नीति, राजस्थान औद्योगिक विकास नीति जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय किए गए हैं। अधिकारी इन निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू कर राजस्थान को निवेशकों का ‘पसंदीदा गंतव्य्’ बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा डीएमआईसी का महत्वपूर्ण केंद्र होने के साथ-साथ दिल्ली के नजदीक होने के कारण भिवाड़ी में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन स्टाप शाप राज्य सरकार का महत्वपूर्ण नवाचार है जिसके जरिए एक ही छत के नीचे 14 विभागों के माध्यम से उद्यमियों के निवेष प्रस्तावों को जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने का काम किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें