लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Budget 2024-25 Live Updates: 70000 नई नौकरी, 5 लाख घरों में 300 यूनिट तक फ्री बिजली, 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री पेश कर रहा बजट, देखें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2024 12:16 IST

Rajasthan Budget 2024-25 Diya Kumari Live Updates: राजस्थान के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमार ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अंतरिम बजट पेश होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकुल अनुमान के छठे हिस्से के बराबर राशि पर कुछ महीनों के लिए प्रदान किया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की स्थापना, उन्नयन के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है।22 साल बाद कोई वित्त मंत्री बजट पेश कर रहा है।

Rajasthan Budget 2024-25 Diya Kumari Live Updates: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश करना शुरू किया। कुमारी ने 70000 नई नौकरी का ऐलान किया और 5 लाख घरों में 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट जुलाई में पेश किया। संविधान के अनुच्छेद 116 के तहत बजट स्वीकृत होने तक सीमित अवधि के लिए आवश्यक सरकारी व्यय को पूरा करने के लिए लेखानुदान प्रस्तुत किया जाता है। राजस्थान के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमार ने जयपुर में राज्य विधानसभा में अंतरिम बजट पेश होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।

यह कुल अनुमान के छठे हिस्से के बराबर राशि पर कुछ महीनों के लिए प्रदान किया जाता है। राजस्थान की वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों की स्थापना, उन्नयन के लिए 1,000 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव किया है। 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री बजट पेश कर रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री के पास ही वित्त मंत्रालय होता था। 

राजस्थान अंतरिम बजट पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा कि बजट से हमें कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने जनता से डीजल-पेट्रोल में सेस कम करने का जो वादा किया था, उसे पूरा करना चाहिए, जब सरकार ने उन्हें जनादेश दिया है कि उन्हें उनसे किये गये वादे पूरे करने चाहिए।

टॅग्स :राजस्थानबजटदीया कुमारीभजनलाल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित