लाइव न्यूज़ :

आने वाले 5-6 वर्षों में रेलवे अत्यधिक लाभदायक होगी: वैष्णव

By भाषा | Updated: November 11, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कहा कि रेलवे अपनी मौजूदा परिवर्तनकारी पहलों के साथ आने वाले 5-6 वर्षों में ‘‘अत्यधिक लाभदायक’’ होगी।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा जताया किया कि आने वाले वर्षों में रेलवे के पास ‘‘शानदार’’ व्यावसायिक अवसर होंगे।

वैष्णव ने ‘टाइम्स नाउ समिट 2021’ में शिरकत करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के विजन के साथ, जो परिवर्तन हो रहे हैं, और जो होने वाले हैं... उसके चलते आने वाले 5-6 वर्षों में रेलवे अत्यधिक लाभदायक होगी।’’

उन्होंने कहा कि रेलवे के पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार होगा और ग्राहकों का अनुभव भी बेहतर होगा।

भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति पर उन्होंने कहा कि इसकी बैलेंस शीट काफी हद तक मालभाड़े पर निर्भर करती है।

वैष्णव ने कहा, ‘‘जिस तरह के माल को हम संभालते हैं, उसे पूरी तरह से बदलना होगा। हमें खुदरा माल प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए जो छोटे उद्योगों के लिए है, छोटे व्यवसायों के लिए, रांची में रहने वाले किसी आदिवासी के लिए, जो दिल्ली में बैठे किसी व्यक्ति को सामान भेजना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में रेलवे ने समय की पाबंदी, स्वच्छता और यात्रियों को अच्छी सेवाएं देने जैसे मानकों में उल्लेखनीय सुधार देखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख