लाइव न्यूज़ :

रेलवे का 2019-20 में 98.36 प्रतिशत परिचालन अनुपात वास्तविक वित्तीय प्रदर्शन को नहीं दर्शाता: कैग

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कहा है कि 2019-2020 में भारतीय रेलवे का 98.36 प्रतिशत परिचालन अनुपात उसके वास्तविक वित्तीय प्रदर्शन को नहीं दर्शाता है।

कैग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यदि पेंशन भुगतान पर वास्तविक खर्च को ध्यान में रखा जाए तो यह अनुपात 114.35 प्रतिशत होना चाहिए।

परिचालन अनुपात (ओआर) दरअसल यातायात के जरिये आय और कार्यशील व्यय के अनुपात को बताता है। उच्च अनुपात अधिशेष उत्पन्न करने की खराब क्षमता को इंगित करता है।

रेलवे को अपने 15.5 लाख से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के रूप में 50,000 करोड़ रुपये देने पड़ रहे हैं। इससे वह पहले से वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहा है। रेलवे ने वित्त मंत्रालय से कई बार पेंशन फंड बनाकर उसे पेंशन के बोझ से मुक्त करने की मांग भी की है।

संसद में पेश कैग ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि बजट अनुमानों में 95 प्रतिशत के लक्ष्य के मुकाबले भारतीय रेलवे का परिचालन अनुपात 2019-20 में 98.36 प्रतिशत था।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘परिचालन अनुपात 2018-19 में 97.29 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 98.36 प्रतिशत हो गया। वही अगर पेंशन भुगतान पर वास्तविक खर्च को ध्यान में रखा जाए तो रेलवे का परिचालन अनुपात 2019-20 में 98.36 प्रतिशत के बजाय 114.35 प्रतिशत होता।"

कैग ने कहा कि इसलिए रेलवे द्वारा दर्शाया गया 98.36 प्रतिशत परिचालन अनुपात उसके वास्तविक वित्तीय प्रदर्शन को नहीं दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम