लाइव न्यूज़ :

रेलवे की बंदरगाहों तक होने वाली माल ढुलाई में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी पर नजर

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल रेलवे ने 2030 तक बंदरगाहों से होने वाली माल ढुलाई में करीब 45 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल, इस मामले में इसकी हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय रेल योजना के अनुसार बड़े बंदरगाहों से होने वाली माल की ढुलाई मौजूदा 70 करोड़ टन से बढ़कर 2026 तक 92.5 करोड़ टन तथा 2030 तक 140 करोड़ टन हो जाने का अनुमान है। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये, भारतीय रेलवे ने कुछ कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया है और उसे 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इन कार्यों में चेन्नई बीच-अट्टीपट्टू लाइन (कामराज बंदरगाह), कनकनाडी-पनमबुर लाइन (न्यू मैंगलुरू बंदरगाह), रायपुर-टीटलागढ़ दोहरीकरण (विशाखापत्तनम), मदुरै-तुतीकोरिन दोहरीकरण (तुतीकोरिन), टीटलागढ़-संबलपुर दोहरीकरण (पारादीप), संबलपुर-तालचेर दोहरीकरण (परादीप), हास्पेट-तेनाईघाट-वास्को दोहरीकरण (मुड़गांव) आदि शामिल हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फिलहाल रेलवे बड़े बंदरगाहों से अथवा उनतक तक होने वाली माल ढुलाई का 25 से 27 प्रतिशत माल ढुलाई करती है। वर्ष 2026 तक इसे बढ़ाकर 32 से 35 प्रतिशत (92.5 करोड़ टन) और 2030 तक 40 से 45 प्रतिशत (120 करोड़ टन) करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?