लाइव न्यूज़ :

रेलवे की संचयी मालभाड़ा आय महामारी के बाद पहली बार पिछले वित्त वर्ष से अधिक

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी रेलवे ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली बार उसकी संचयी मालभाड़ा आय पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले अधिक हो गई है।

रेलवे ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल से फरवरी के दौरान उसकी संचयी मालभाड़ा आय 98,068.45 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 97,342.14 करोड़ रुपये थी।

रेलवे के मुताबिक फरवरी 2021 के पहले 12 दिनों में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

अनुमानों के मुताबिक फरवरी के 12 दिनों में मालभाड़ा आय 4,571 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की इसी अवधि में 4,365 करोड़ रुपये थी।

रेलवे ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लदान भी करीब आठ प्रतिशत अधिक है।

बयान में कहा गया, ‘‘उल्लेखनीय है कि मालभाड़ा लदान के आंकड़े पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले अगस्त 2020 से अधिक रहे हैं। कोविड लॉकडाउन के बाद पहली बार है कि मालभाड़ा आय पिछले वर्ष के समान महीने के मुकाबले रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?