लाइव न्यूज़ :

रेलटेल का आईपीओ जारी, 2.64 गुना सब्सक्राइब, क्या है कीमत, जानिए इसके बारे में सबकुछ...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2021 14:51 IST

RailTel Corporation IPO: दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदान करने वाली रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन 2.64 गुना अभिदान मिला।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का आप्टिकल फाइबर नेटवर्क 55,000 किलोमीटर से अधिक है।देश के विभिन्न शहरों में 5,677 रेलवे स्टेशन इसके दायरे में आते हैं।मंत्रिमंडल ने 25 प्रतिशत तक सरकारी हिस्सेदारी बिक्री के लिये आईपीओ लाने को मंजूरी दी थी।

RailTel Corporation IPO:शेयर बाजार में एक और आईपीओ की घोषणा की गई। आईआरएफसी के बाद भारतीय रेलवे से जुड़ी एक और कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन अब अपने पब्लिक इशू के साथ आ रही है। पहले दिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला।

पहले दिन ही रेलटेल का आईपीओ  2.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध ताजा आंकड़े के अनुसार 819.24 करोड़ रुपये की पेशकश के लिये कुल 16,13,74,220 शेयरों के लिये बोलियां आयी जबकि बिक्री के लिये 6,11,95,923 शेयरों की पेशकश की गयी है।

गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 75 प्रतिशत जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के मामले में 4.99 गुना अभिदान मिला है। निर्गम के लिये कीमत दायरा 93-94 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने इससे पहले, 14 बड़े यानी एंकर निवेशकों से 244 करोड़ रुपये जुटाये।

रेलटेलः कीमत का दायरा 93-94 रुपये

 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को अपने आईपीओ के लिए बोली का दायरा 93-94 रुपये तय किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए सरकार 87,153,369 इक्विटी शेयरों की पेशकश कर रही है, जिसकी हिस्सेदारी 27.16 प्रतिशत होगी। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और मल्टीमीडिया नेटवर्क मुहैया कराती है।

सेबी ने रेलटेल कॉरपोरेशन के आईपीओ को मंजूरी दी थी

सार्वजनिक क्षेत्र की रेल टेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. को बाजार नियामक सेबी से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 7,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी थी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा दस्तावेज के अनुसार आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश के रूप में होगा। इसके तहत सरकार 8.66 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

सेबी की ताजा जानकारी के अनुसर कंपनी ने अक्टूबर में आईपीओ के लिये जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। उसे छह नवंबर को सेबी से मंजूरी मिल गयी। मर्चेन्ट बैंक सूत्रों के अनुसार आईपीओ से 7,000 करोड़ रुपये जुटाये जाने का अनुमान है।

मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम देश में सबसे बड़ा दूरसंचार ढांचागत सुविधा प्रदाता कंपनियों में से एक है। उसके पास रेलवे ट्रैक के साथ ऑप्टिकल फाइबर विशाल नेटवर्क है। कंपनी देश भर में ब्रॉडबैंड दूरसंचार और मल्टीमीडिया नेटवर्क उपलब्ध कराती है।

टॅग्स :भारतीय रेलशेयर बाजारइकॉनोमीपीयूष गोयलनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित