लाइव न्यूज़ :

एक फरवरी से 62 स्टेशनों पर सेवाएं शुरू करेगी ‘रेल रेस्ट्रो

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी रेलवे स्टेशनों पर रेस्तराओं के खाने की सुविधा देने वाली कंपनी ‘रेल रेस्ट्रो’ लॉकडाउन के दौरान लंबे समय तक परिचालन बंद रहने के बाद एक फरवरी से सेवाएं शुरू करने वाली है। कंपनी ने रविवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि अब वह 62 रेल स्टेशनों पर पुन: ऑनलाइन फूड डिलिवरी सेवा शुरू करने वाली है। रेल मंत्रालय ने भी शनिवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की। कंपनी ने रेल मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘भारतीय रेल द्वारा कोविड संकट के दौरान बंद की गयी ई-कैटरिंग सेवा अब चुनिंदा स्टेशनों पर एक फरवरी से पुन: शुरू की जा रही है। सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए यह सेवा शुरू की जायेगी। इससे यात्रियों के लिये बेहतर एवं मनपसंद खान-पान की व्यवस्था उपलब्ध होगी।’’

कंपनी ने कहा कि रेल मंत्रालय से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आईआरसीटीसी की ओर से चरणवार तौर पर इसकी सुविधा लोगों को दी जायेगी। पहले चरण में नयी दिल्ली, पटना, हावड़ा, विजयवाड़ा, एरनाकुलम आदि जैसे रेलवे स्टेशनों पर लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी।

रेल रेस्ट्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक मनीष चंद्रा ने कहा, “हम भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों को रेस्तरां का स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने की अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करने से खुश और उत्साहित हैं। हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध हैं। हम कोविड-19 संबंधी सभी एहतियातों का पालन करते हुए ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना उपलब्ध कराने जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत