लाइव न्यूज़ :

रैडिसन होटल ग्रुप इस साल के अंत तक भारत में 10 नए होटल जोड़ेगा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर वैश्विक होटल कंपनी रैडिसन होटल ग्रुप ने इस साल के अंत तक भारत में 10 और होटल जोड़ने की घोषणा की है। देश में तेजी से विस्तार की योजना के तहत कंपनी नए होटल जोड़ने जा रही है।

कंपनी ने इसी महीने रैडिसन भोपाल की शुरुआत की है। इससे देश में कंपनी के परिचालन वाले होटलों की संख्या 100 पर पहुंच गई है।

रैडिसन होटल ग्रुप, दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक एवं उपाध्यक्ष परिचालन जुबिन सक्सेना ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम 2021 के अंत तक भारत में 10 नए होटल खोलने जा रहे हैं। हम इस साल तीन रिजॉर्ट के साथ पहले ही छह होटल शुरू कर चुके हैं। हमारा हर साल 10 से 12 होटल खोलने का लक्ष्य है।’’

इस साल कंपनी ने रैडिसन बरेली, क्लासिक ग्रैंड इम्फाल, रैडिसन ब्लू रिजॉर्ट धर्मशाला, रैडिसन ब्लू रिजॉर्ट विशाखापत्तनम, रैडिसन रिजॉर्ट एंड स्पा लोनावाला और रैडिसन भोपाल की शुरुआत की है।

उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द रैडिसन रेड की घोषणा करने जा रही है। पहला रैडिसन रेड होटल चंडीगढ़, मोहाली में खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?