लाइव न्यूज़ :

रबी की बुवाई शुरू; अब तक 34,000 हेक्टेयर में लगाया गया गेहूं: कृषि मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 29, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर देश में सर्दियों की फसलों की बुवाई शुरू हो गई है। किसानों ने इस रबी सत्र में अब तक 34,000 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की है। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गेहूँ सर्दी या रबी की मुख्य फसल है। चावल और दालें, जैसे चना, उड़द, मूंग के साथ-साथ तिलहन जैसे मूंगफली और सूरजमुखी, इस मौसम में उगाई जाने वाली अन्य रबी फसलें हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी बुवाई के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021-22 के रबी सत्र में अब तक 34,000 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 35,000 हेक्टेयर में गेहूं की बुआई हुई थी।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन पंजाब और हरियाणा जैसे मुख्य उत्पादक राज्यों में अभी तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है क्योंकि खरीफ फसलों की कटाई अभी भी चल रही है।

आंकड़ों से पता चलता है कि गेहूं ही नहीं, धान, दलहन और मोटे अनाज की बुवाई का रकबा एक साल पहले की अवधि की तुलना में इस रबी सत्र में अब तक कम रहा है। हालांकि, अब तक तिलहन का रकबा एक साल पहले की अवधि की तुलना में अधिक बताया गया है।

इस रबी सत्र में अब तक 3.71 लाख हेक्टेयर में धान बोया गया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में 4.34 लाख हेक्टेयर में धान बुवाई हुई थी। जबकि उक्त अवधि में मोटे अनाज की बुवाई पहले के 5.24 लाख हेक्टेयर के मुकाबले अभी 4.20 लाख हेक्टेयर में हुई है।

रबी सत्र 2021-22 में अब तक 9.70 लाख हेक्टेयर में दलहन की बुवाई की गई है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह रकबा 12.58 लाख हेक्टेयर था।

इस रबी सत्र में अब तक 25.33 लाख हेक्टेयर में तिलहन बोया गया है, जो रकबा एक साल पहले की अवधि में 20.01 लाख हेक्टेयर से अधिक था।

इस रबी सत्र में अब तक कुल रबी फसल 43.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 42.52 लाख हेक्टेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस