लाइव न्यूज़ :

यस बैंक के निदेशक आर चंद्रशेखर का इस्तीफा, बोर्ड में बदलाव चाहते हैं प्रवर्तक

By भाषा | Updated: November 20, 2018 03:04 IST

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि बैंक के गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने चंद्रशेखर के इस्तीफे के पीछे निजी कारण का हवाला दिया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 19 नवंबरः निजी क्षेत्र के यस बैंक के बोर्ड से स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। बैंक ने नियामक को दी जानकारी में यह बात कही। इसके अलावा, बैंक के प्रवर्तकों की सहमति मिलने के बाद बैंक अपने निदेशक मंडल का नये सिरे से पुनर्गठन करना चाहता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि बैंक के गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक आर चंद्रशेखर ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बैंक ने चंद्रशेखर के इस्तीफे के पीछे निजी कारण का हवाला दिया है। 

सूत्रों ने बताया कि यस बैंक की मनोनयन एवं पारितोषिक समिति बोर्ड सदस्यों के प्रदर्शन की समीक्षा कर रही है। जो शुरुआती जानकारी मिली है उसके अनुसार बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर और मधु कपूर दोनों की अगुवाई में प्रवर्तक समूह बैंक के बोर्ड में पूर्ण बदलाव के पक्ष में हैं। 

सूत्रों ने कहा कि बैंक के बोर्ड की बैठक 13 नवंबर को हुई थी और ताजा घटनाक्रम उसी का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि नए बोर्ड सदस्य दोनों प्रवर्तक समूहों को स्वीकार्य होंगे। दोनों की प्रवर्तक यस बैंक के बोर्ड में बदलाव और बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे सदस्यों को हटाने के पक्ष में हैं। 

इससे पहले पिछले सप्ताह राणा कपूर के उत्तराधिकारी की तलाश के लिये गठित समिति से भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन ओ पी भट्ट ने इस्तीफा दे दिया था। भट्ट ठप हो चुकी एयरलाइन किंगफिशर एयरलाइंस को कर्ज दिए जाने के मामले में सीबीआई की जांच के घेरे में हैं। 

इसके अलावा 14 नवंबर को बैंक के गैर कार्यकारी चेयरमैन अशोक चावला ने इस्तीफा दे दिया था। चावला का नाम एयरसेल मैक्सिस मामले में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र में आया था।

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?