लाइव न्यूज़ :

तिमाही नतीजों, वृहद आंकड़ों, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा : विश्लेषक

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों... इन्फोसिस, विप्रो तथा एचसीएल टेक्नोलॉजीज के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

शुक्रवार को ‘दशहरा’ पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह इन्फोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक के तिमाही नतीजे आने हैं। ऐसे में बाजार, विशेषरूप से आईटी क्षेत्र में उतार-चढ़ाव रह सकता है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों के अलावा वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक कारक भी बाजार को दिशा देंगे।

औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) तथा मुद्रास्फीति के आंकड़े मंगलवार को आएंगे। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े बृहस्पतिवार को आएंगे।

सैमको सिक्योरिटीज के एक नोट के अनुसार, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों को दिशा देंगे।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.1 प्रतिशत बढ़कर 9,624 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी का तिमाही नतीजा शुक्रवार को आया था।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह घरेलू निवेशकों की निगाह कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों पर रहेगी। आईटी क्षेत्र पर सभी की विशेष नजर होगी। आगामी दिनों में कई आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार को सितंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 प्रतिशत के लाभ में रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा बाजार को विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा रुपये के उतार-चढ़ाव से भी दिशा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?