लाइव न्यूज़ :

पीवीआर पिक्चर्स को 2020-21 में आय कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 18, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी पीवीआर पिक्चर्स को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2021-22 में उसकी आय कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर पर दोबारा पहुंच जाएगी।

कंपनी ने एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मार्च के बाद से कई बड़ी फिल्में रिलीज होनी हैं, जिससे कारोबार को गति मिलेगी।

कंपनी के पास कई बड़े सितारों वाली हिंदी और क्षेत्रीय फिल्में हैं और कुछ विदेशी भाषा की फिल्में रिलीज करने की तैयारी भी है और ऐसे में चालू आगामी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के कोविड-पूर्व स्तर से बेहतर रहने का अनुमान है।

पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "वित्त वर्ष 2021-22 में हम कोविड-पूर्व के स्तर पर वापस आ जाएंगे। वास्तव में, वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही कोविड-पूर्व स्तर को पार कर जाएंगी।"

उन्होंने बताया कि ऐसे हालात भी बन सकते हैं, जहां कुछ बड़ी फिल्मों की रिलीज आपस में टकरा जाए। उन्होंने आगे कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही रिलीज कार्यक्रम के मामले में कोविड-पूर्व से बेहतर होगी।

पीवीआर पिक्चर्स ने वित्त वर्ष 2019-20 में 150 करोड़ रुपये की आय अर्जित की थी, हालांकि चालू वित्त वर्ष में महामारी के चलते इस पर काफी असर पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम