लाइव न्यूज़ :

पुरी ने किया तेल, गैस क्षेत्र में निवेश का आह्वान

By भाषा | Updated: July 30, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को देश में तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने के लिये विदेशी और निजी निवेश का आह्वान किया। उन्होंने उद्योग से उनके समक्ष आने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिये खुली नीति और हर प्रकार के समर्थन का वादा किया।

हाल में खोजे गये फील्डों की पेशकश के लिये बुलायी गयी निवेशकों की बैठक में पुरी ने कहा कि भारत जहां एक तरफ दुनिया का तेजी से विकास वाला ऊर्जा बाजार है, वहीं यहां नियम और कानून आधारित व्यवस्था है।उन्होंने कहा, ‘‘सरकार परिवेश को बेहतर बनाने के लिये सुधारों तथा बाधाओं को दूर करने के लिये उठाये जाने वाले कदमों को लेकर आपके साथ भागीदारी के लिये बिल्कुल तैयार है।’’ मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था तीव्र वृद्धि के लिए तैयार है और यह ऊर्जा की मांग में वृद्धि में योगदान करने वाली है। और इसे पूरा करने के लिए, घरेलू खोज और उत्पादन को बढ़ाना होगा।

पुरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि विदेशी और निजी कंपनियां देश के तेल एवं गैस खोज तथा उत्पादन में शामिल हो। उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुनिया में कोई ऊर्जा क्षेत्र में अच्छे निवेश की सोच रहा है तो भारत उनके लिये बेहतर स्थान है।’’

ऑनलाइन बैठक में निजी और विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा, ‘‘मेरा दरवाजा हमेशा खुला है...आप मुझे बताइये कि व्यापारिक निर्णय के लिये हमें यह करना चाहिए, हम वह करेंगे।’’

खोजे गये छोटे फील्ड (डीएसएफ) के तीसरे चरण में 75 खोजों के साथ 32 तेल एवं गैस ब्लॉक की पेशकश की गयी है। इन छोटे एवं दूरदराज क्षेत्र के फील्डों की खोज सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) ने की है। लेकिन वित्तीय व्यवस्था और छोटे आकार की वजह से आर्थिक रूप से उनका विकास व्यवहारिक नहीं था। डीएसएफ के तहत कीमत निर्धारण और विपणन समेत उदार नियम एवं शर्तों की पेशकश की जा रही है ताकि इसे व्यवहारिक बनाया जा सके।

पुरी ने कहा कि वह भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर काफी आशावादी है। भारत में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत वैश्विक औसत का एक तिहाई है और आय तथा शहरीकरण बढ़ने पर इसमें वृद्धि होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें