लाइव न्यूज़ :

जीवीके के साथ बिजली खरीद समझौता खत्म करेगा पंजाब, चन्नी ने मंजूरी दी

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी जीवीके के साथ बिजली खरीद समझौते (पीपीए) को उच्च लागत के कारण समाप्त करने के पंजाब राज्य विद्युत निगम लि. (पीएसपीसीएल) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पीएसपीसीएल ने कंपनी के साथ समझौते को समाप्त करने का नोटिस जारी किया है।

यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेता लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए पिछली शिरोमणि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हस्ताक्षरित 'दोषपूर्ण' पीपीए को खत्म करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

पीएसपीसीएल ने जीवीके को शनिवार को उच्च लागत और गुणवत्ता के मामले में नीचे होने के कारण पीपीए को रद्द करने का नोटिस दिया है।

चन्नी ने कहा कि यह कदम महंगी बिजली के बोझ को कम करके उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?