लाइव न्यूज़ :

पंजाब सिंध बैंक ने कर्ज पर स्टैण्डर्ड इंटरेस्ट रेट 0.20 प्रतिशत तक घटाई

By भाषा | Updated: August 17, 2019 15:00 IST

बैंक के व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण और आवास ऋण समेत विभन्न प्रकार के ऋण एक साल वाली एमसीएलआर पर आधारित होते हैं। इसी तरह तीन साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज के लिए एमसीएलआर 0.5 प्रतिशत कम कर 9.20 प्रतिशत कर दिया है।

Open in App

सरकारी क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने विभिन्न अवधियों के कर्ज के लिए धन की सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की कमी करने की शनिवार को घोषणा की। बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा है कि नयी दरें 16 अगस्त से प्रभावी मानी जाएंगी।

सूचना के अनुसार बैंक की एमसीएलआर 8.70 प्रतिशत से घटाकर 8.50 प्रतिशत वार्षिक कर दी गयी है। बैंक ने एक दिन, एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के ऋण पर ब्याज तय करने के लिए एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत घटा कर क्रमश: 8.20 प्रतिशत, 8.30 प्रतिशत, 8.40 प्रतिशत और 8.50 प्रतिशत कर दिया है। एक साल की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर 8.70 प्रतिशत से कम कर 8.50 प्रतिशत की गयी है।

बैंक के व्यक्तिगत ऋण, वाहन ऋण और आवास ऋण समेत विभन्न प्रकार के ऋण एक साल वाली एमसीएलआर पर आधारित होते हैं। इसी तरह तीन साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज के लिए एमसीएलआर 0.5 प्रतिशत कम कर 9.20 प्रतिशत कर दिया है।

मांग और आर्थिक वृद्धि को तेज करने के उद्येश्य से रिजर्व बैंक ने इसी माह अपनी नीतिगत दर रेपो को 0.35 प्रतिशत कर दिया। उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा कई अन्य बड़े बैंक अपनी एमसीएलआर घटा चुके है। रेपो दर (जिस पर आरबीआई बैंकों को नकदी एक दिन के लिए उधार देता है) घट कर 5.40 प्रतिशत पर आ गयी है। यह रेपो का नौ साल का न्यूनतम स्तर है। 

टॅग्स :बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?