लाइव न्यूज़ :

238 करोड़ रुपये का फ्रॉड, पंजाब एंड सिंध बैंक ने आरबीआई को दी सूचना

By भाषा | Updated: July 18, 2019 07:24 IST

पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘फोरेंसिक आडिट जांच और स्वत: संज्ञान लेकर कंपनी तथा उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर 238.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को दी गयी है।’’

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने बुधवार को 238 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी। बैंक ने कहा है कि यह धोखाधड़ी भूषण पावर एंड स्टील ने की है। इससे पहले, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इलाहाबाद बैंक ने हाल ही इसी प्रकार की धोखाधड़ी की सूचनाएं दी थीं।

पंजाब एंड सिंध बैंक (पीएसबी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ फोरेंसिक आडिट जांच और स्वत: संज्ञान लेकर कंपनी तथा उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर 238.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना आरबीआई को दी गयी है।’’

प्राथमिकी में बैंकों से कोष की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। बैंक ने कहा, ‘‘कंपनी (बीपीएसएल) के खातों को लेकर बैंक पहले ही 189.35 करोड़ रुपये का प्रावधान कर चुका है।’’

पीएसबी ने कहा कि कंपनी ने बैंक कोष की धोखाधड़ी की और कर्जदाता बैंकों के समूह से कोष जुटाने को लेकर बही-खाते को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। उसने कहा, ‘‘फिलहाल मामला राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण के पास है जो अग्रिम चरण में है और बैंक को इस मामले में अच्छी वसूली की उम्मीद है।’’ इससे पहले, इलाहाबाद बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भूषण पावर एंड स्टील द्वारा क्रमश: 1,774.82 करोड़ रुपये तथा 3,805.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की सूचना दी थी। 

टॅग्स :बैंक जालसाजीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया