लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: सीबीआई ने किया नीरव मोदी-मेहुल चौकसी के कंपनी अधिकारियों को गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2018 23:03 IST

रविवार को सीबीआई ने नीरव मोदी ग्रुप ऑफ कंपनी के 2 कमर्चारियों सहित एक ऑडिटर को गिरफ्तार किया।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मार्च: पंजाब नेशनल बैंक से धोखाधरी मामले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ कार्यवाई जारी है। रविवार को सीबीआई ने नीरव मोदी ग्रुप ऑफ कंपनी के 2 कमर्चारियों सहित एक ऑडिटर को गिरफ्तार किया। साथ ही गीतांजलि ग्रुप ऑफ कंपनीज के 1 डायरेक्टर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अधिकारी मनीष के बोसामिया और मौजूदा फाइनेंस मैनेजर अनिल पंड्या फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड के मौजूदा एजीएम (ऑपरेशन) हैं। सीबीआई ने इन दोनों पर भी पीएनबी से लोन लेने के लिए फर्जी एलओयू बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही मुंबई के सीए फर्म संपत एंड मेहता के पार्टनर संजय रामभिया को जांच के लिए सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गिली इंडिया लिमिडेट केमौजूदा डायरेक्टर ए शिव रमन नायर को भी मामले की जांच के लिए गिरफ्तार किया हैं।

इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मोहुल चौकसी के खिलाफ शनिवार को गैर जमानती वांरट जारी हुआ है। ये वारंट मुंबई के स्पेशल पीएमएलए कोर्ट मे जारी किया गया। पीएमएलए कोर्ट के जज एमएस आजमी ने मंगलवार को ईडी के विशेष वकील हितेन वेनेगांवकर की नीरव मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की थी। वहीं इस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी कर्मचारियों को सीबीआई स्पेशल कोर्ट के सामने पेश किया गया है। गोकुलनाथ शेट्टी समेत 5 और आरोपियों को पेश पुलिस कस्टडी की मांग की गई है। वहीं अन्य पांच के लिए जुडिशियल कस्टडी की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें: नीरव मोदी, विजय माल्या जैसों की भरमार, IIM-B के अनुसार 5 साल में बैंकों को लगा 22 हजार करोड़ का चूना

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ कथित तौर पर हुए 11300 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद बैंकों से लिए जाना वाला लोन पूरे देश में चर्चा का विषय है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2016-17 में भारत में हुई 86 प्रतिशत वित्तीय जालसाजी बैंकों से कर्ज से जुड़ी थी।पंजाब नेशनल बैंक से साथ वित्त वर्ष 2016-17 में हुई वित्तीय जालसाजियों में 99 प्रतिशत लोन से जुड़ी हुई है।  

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया