लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार ने आर्शीवाद योजना की सहायता राशि बढ़ाये जाने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 23:37 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 अप्रैल पंजाब सरकार ने बुधवार को आर्शीवाद योजना के तहत वित्तीय सहायता 21,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये प्रति लाभार्थी कर दी।

कांग्रेस 2017 में सत्ता में आने से पहले आर्शीवाद योजना के तहत सहायता राशि बढ़ाने का वादा किया था।

मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये बैठक में यह निर्णय किया गया। बढ़ी हुई सहायता एक जुलाई, 2021 से प्रभाव में आएगी।

यह दूसरा मौका है जब योजना राशि बढ़ायी गयी है। इससे पहले, 2017 में सत्ता में आने के तुरंत बाद मौजूदा सरकार ने सहायता राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 21,000 रुपये कर दी थी। साथ ही योजना का नाम शगुन से बदलकर आर्शीवाद कर दिया था।

इससे 60,000 लाभार्थियों को लाभ मिलने और सरकारी खजाने पर 180 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है।

इस योजना के तहत वित्तीय सहायता अनुसूचित जाति, ईसाई, पिछड़े वर्ग की महिलाओं, किसी भी जाति की विधवा महिलाओं की बेटियों को शादी के लिये दी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस