लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने अनाज खरीद पर एमएसपी के तीन प्रतिशत के हिसाब से ग्रामीण विकास निधि बहल करने की मांग की

By भाषा | Updated: April 4, 2021 23:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय खाद्य मंत्री को पत्र लिखकर खरीफ विपणन सत्र 2020-21 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के एक प्रतिशत की जगह तीन प्रतिशत के बराबर ग्रामीण विकास निधि (आरडीएफ) की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि एमएसपी के एक प्रतिशत आरडीएफ पंजाब ग्रामीण विकास अधिनियम, 1987 की धारा पांच के अनुसार विरोधाभासी है।

सिंह ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से कहा कि 24 फरवरी 2020 तारीख वाले विभाग के पत्र के मुकाबले भी अधिसूचित आरडीएफ विरोधाभासी है, जिसमें राज्यों की सलाह के अनुसार खरीद के संशोधित सिद्धांतों को तैयार किया गया था।

उन्होंने कहा कि आरडीएफ की दर में कोई भी एकतरफा कमी खरीद के सिद्धांतों के अनुसार नहीं है और न ही यह राज्य विधानसभा द्वारा पारित कानून के अनुसार है। उन्होंने कहा कि इस तरह देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि खरीद से जुड़े आरडीएफ की दर में कमी तय सिद्धंतों और राज्य विधान सभा में पारित अधिनियम के अनुरूप नहीं है। उन्होंने लिखा है कि मंडी शुल्क और आरडीएफ की दरों को पंजाब सरकार के विधिवत अधिसूचित कर रखा है । उसे केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग स्वीकार करता आ रहा था। यह पहली बार है कि विभाग ने आरडीएफ की राज्य सरकार की अधिसूचित दर को नहीं माना है।

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया है कि उनकी सरकार इससे पहले 2018-19 से 2020-21 विभाग की अवधि की एमएसपी कार्यक्रम से जुड़े आरडीएफ की निर्धारित प्रपत्र के अनुसार मांग कर चुकी है। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा है कि वह इसका पैसा जारी करने के विषय में स्वयं गोयल से मिल कर बात कर चुके हैं।

राज्य सरकार ने इससे पहले धान की खरीद पर मिलने वाले आरडीएफ की दर घाटाए जाने का विरोा कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें