लाइव न्यूज़ :

पंजाब एंड सिंध बैंक ने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के ऋण खाते को धाखधड़ी की श्रेणी में डाला

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब एंड सिंध बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने सिन्टेक्स इंडस्ट्रीज के कर्ज खाते को धोखाधड़ी की श्रेणी में डाल दिया है और इस बारे में रिपोर्ट रिजर्व बैंक को दे दी है। सिनटेक्स इंडस्ट्रीज पर बैंक का कुल 294 करोड़ रुपये का बकाया है।

बैंक ने शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की सूचनाएं प्रकाशित करने की नीति के तहत इस खाते की जानकारी दी जा रही है। बैंक ने कहा है कि इस निति के तहत सूचित किया जाता है कि 294.49 करोड़ रुपये के बकाये के साथ सिन्टेक्स इंडसट्रीज लि. का खाता एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) हो गया है। इस खाते को धोखाधड़ी वाला खाता घोषित किया गया है।

पंजाब एंड सिंध बैंक ने कहा कि उसने धोखाधड़ी वाले खाते के एवज में 147.25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

बैंक के अनुसार नियामकीय आवश्यकता के तहत इस बारे में सूचना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को बृहस्पतिवार को दे दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?