लाइव न्यूज़ :

‘सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां शाखाओं को युक्तिसंगत बनाए, खर्चों में कटौती करें’

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों से अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए शाखाओं को युक्तिसंगत बनाने और गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने को कहा है।

सार्वजनिक क्षेत्र की चार साधारण बीमा कंपनियों में से नेशनल इंश्योरेंस, ओरिएंटल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस घाटे में चल रही हैं। इस श्रेणी में सबसे अलग है न्यू इंडिया एश्योरेंस।

बजट घोषणा के अनुरूप अगस्त में सरकार द्वारा संचालित साधारण बीमा कंपनियों के निजीकरण से जुड़े विधेयक को संसद की मंजूरी के बाद मंत्रालय की यह परामर्श जारी हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने इन कंपनियों को शाखाओं को युक्तिसंगत बनाने और जहां भी संभव हो प्रशासनिक परतों को कम करने के लिए कहा है।

इसके अलावा, सूत्रों ने बताया कि उन्हें किफायती डिजिटल माध्यम से अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए कहा गया है।

अखिल भारतीय साधारण बीमा कर्मचारी संघ के महासचिव के गोविंदन ने कहा, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू कर रही हैं। शाखाओं के युक्तिकरण से गरीबों के लिए कठिनाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि उन्हें अपने छोटे दावों के निपटान के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है, उदाहरण के लिए पशु बीमा या फसल बीमा।’’

उन्होंने कहा कि एक हितधारक के रूप में संघ ने विभिन्न कंपनियों के प्रबंधन के समक्ष इन मुद्दों को उठाया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक शाखा होनी चाहिए ताकि गरीबों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के बजट में एक बड़े निजीकरण के एजेंडे की घोषणा की थी, जिसमें दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एक साधारण बीमा कंपनी का निजीकरण शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या