लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक दो महीनों में जुटाएंगे 10,000 करोड़ रुपये: वित्तीय सेवा सचिव

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) कर्ज की बढती मांग और नियाकीय जरूरतों को पूरा करने के लिये मार्च को समाप्त चालू वित्त वर्ष के बचे दो महीनों में शेयर और बांड जारी कर करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बाजार से करीब 50,000 करोड़ रुपये जुटाये थे।

वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बैंकों ने बाजार से 50,700 करोड़ रुपये जुटाये हैं तथा हम चालू वित्त वर्ष के बचे महीनों में 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये और जुटाने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

कोविड-19 के कारण कर्ज वसूली में कठिनाइयों के विषय में उन्होंने कहा कि बैंकों ने कुछ मामलों में ऋण वापसी में समस्या को भांपते हुए पर्याप्त प्रावधान किये हैं।

पांडा ने कहा कि सरकार ने 2021-22 के लिये 20,000 करोड़ रुपये का आबंटन किया है। इसका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जाएगा।

केनरा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये दिसंबर 2020 में 2,000 करोड़ रुपये जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 3,788.04 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

इसके अलावा, सरकार ने चलू वित्त वर्ष में सरकारी बैंकों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र