लाइव न्यूज़ :

सार्वजनिक कानून, आदेशों का उल्ल्ंघन नहीं होना चाहिये: ट्रैटर पैरेड हिंसा पर सीआईआई अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 27, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटना के एक दिन बाद, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने बुधवार को कहा कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं होना चाहिए तथा केंद्र के साथ साथ विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों को समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहिए।

पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष उदय कोटक ने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के महत्व को समझते हैं, तो यह कुछ ऐसा होना चाहिए जो यह सुनिश्चित करे कि सार्वजनिक कानून और व्यवस्था का उल्लंघन न हो।’’

उन्होंने देखा कि पिछले दो महीनों में तीन नए कृषि कानूनों पर पर्याप्त बातचीत हुई है।

हालांकि, कोटक ने कहा कि दोनों पक्षों (सरकार और विरोध प्रदर्शन करने वाले किसानों) को स्थायी समाधान निकालने के लिए बातचीत का दरवाजा खुला रखना चाहिए।

मंगलवार को ट्रैक्टर परेड में किसान यूनियनों की तीन नये कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग उठाने के लिए किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया जहां हजारों किसानों ने पुलिस बैरियर को तोड़ दिया, पुलिस के झड़पबाजी हुई, ट्रैक्टर पलटे तथा लाल किला की प्राचीर पर धार्मिक झंडे फहराये गये।

इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास की संभावनाओं को साझा करते हुए, सीआईआई अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न अनुमानों के आधार पर, एक आम सहमति थी कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का वर्ष 2020-21 में 7-8.5 प्रतिशत का संकुचन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार