लाइव न्यूज़ :

पीटीसी इंडिया का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 3.8 प्रतिशत घटकर 194 करोड़ रुपये रहा

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर बिजली और निवेश कारोबार से जुड़ी पीटीसी इंडिया का एकीकृत आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 3.8 प्रतिशत घटकर 193.64 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से कंपनी की एक इकाई का पवन ऊर्जा उत्पादन कम रहने से लाभ घटा है।

पीटीसी इंडिया ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 201.35 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 6,011.39 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की दूसरी तिमाही में 5,235.66 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 2020-21 के लिये प्रति शेयर 2 रुपये का अंतरिम लाभांश देने का सिफारिश की है।

पीटीसी इंडिया के अनुसार कंपनी की अनुषंगी पीटीसी एनर्जी लि. के पवन ऊर्जा उत्पादन में कमी से लाभ घटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित